Saturday, 25 July 2020

मेरी प्यारी बहना

खुशियो रूपी सागर में ही आपकी जीवन-कश्ती हो। 
सदा वही स्पर्श करे, जिस हवा में  बस्ती बसती  हो। 
जीवन की इस पुस्तक में बस, सुख से भरी कहानी हो। 
दिन आए बार - बार ये , जब तक  सागर में पानी हो। 
बहार हो तेरे आँगन में , दामन में बस प्यार हो। 
हृदय से जन्म-दिवस पर बारम्बार बधाई। 
इरादे नेक, विचार श्रेष्ठ हो , अमल आपकी बात हो। 
झीलों में ऐसा पुष्प हो कि हर पल मन हर्षाऐ। 
पूरी सदा हो ख्वाहिशें, सदा किस्मत  आपके साथ हो 
चमक सदा हो चेहरों पर , दूरी न हो रिश्तों में 
कर्म बुरे न हो जीवन में , हर पल सदा भलाई हो
हृदय से जन्म-दिवस पर बारम्बार बधाई।

-आशुतोष सिंह चौहान

No comments:

Post a Comment