क्या बात है इन खंडरो में,
जो इन पर निगाहे टिकती है.
कुछ स्मृतियां हैं,उन वीर जवानों की
जिन्होने देश के मान में,जान गवा दी हैं.
-आशुतोष सिंह
क्या बात है इन खंडरो में,
जो इन पर निगाहे टिकती है.
कुछ स्मृतियां हैं,उन वीर जवानों की
जिन्होने देश के मान में,जान गवा दी हैं.
-आशुतोष सिंह
एक बूढ़ा बढ़ई अपने काम के प्रति निष्ठावान और सज्जन व्यक्ति था। उसकी बनाई वस्तु देखने लायक होती थी, वह ठेकेदार के साथ मिलकर ठेके पर वस्तुओं का निर्माण करता उसकी बनी वस्तुएं दिखने में सुंदर, शोभायमान और मजबूत होती। उसकी कलात्मक रुचि वस्तुओं पर झलकती थी उसके जैसा कोई दूसरा कामगार नहीं था। एक से बढ़कर एक नई कलात्मक रूप रेखा से परिपूर्ण वस्तुओं का निर्माण करता था। काम करते करते वह वृद्ध हो चला था। वह बीमार रहता था और उसे घर की चिंता लगी रहती थी। वह एक दिन अपने ठेकेदार से घर जाने की बात कही तो ठेकेदार ने उसे पैसे देकर एक सुसज्जित घर बनाने को कहा उसने कहा कि वह काम पूरा करके तुम जा सकते हो, बढ़ाई घर जाने को जानकर अपने काम को इतनी जल्दी और हडबडी में पूरा करने लगा कि उसकी यह रचना उसकी जिंदगी की सबसे बेकार कलात्मक क्रिया थी जैसे तैसे उसने काम को पूरा किया और काम पूरा करने के बाद वहां ठेकेदार के पास गया तो ठेकेदार ने उसे यह नया घर रहने के लिए तोहफे में दिया। बढ़ाई सोच कर परेशान था कि मैंने आज तक सभी के लिए कितने अच्छे सुंदर और शोभायमान कलाकृतियों का निर्माण किया अपने लिए बनाए गए घर को इतना बदसूरत निर्मित किया व्यक्ति का काम ही उसकी पहचान होती है व्यक्ति को प्रत्येक निष्ठा से करनी चाहिए, क्योंकि पता नहीं कौन सा काम आखरी काम हो।
-आशुतोष सिंह
नम भूमि
नम भूमि एक विशिष्ट प्रकार का पारिस्थितिकी तंत्र है जहां का स्तर सामान्य जमीन के बराबर या जमीन उसने पानी से ढकी हुई होती है।
* झील, तालाब, जलाशय, पोखर, दलदली क्षेत्र इत्यादि भी नम भूमि के अंतर्गत आते हैं यहां तक की नदियों को भी नम भूमि कहा जाता है।
* नम भूमि अत्यंत उत्पादन जलीय परिस्थितिकी तंत्र है तथा समस्त प्रकार की जैव विविधता को बनाए रखता है।
नम भूमि का महत्व
1. नम भूमि को बायोलॉजिकल सुपर मार्केट कहा जाता है क्योंकि यह विस्तृत भोज्य जाल उत्पन्न करते हैं तथा जैव विविधता को समृद्ध बनाए रखते हैं।
2. नम भूमि प्रत्यक्ष रुप से लोगों की जीवन का महत्वपूर्ण अंग है जो लोग नम भूमि क्षेत्र के आस पास रहते हैं वह सिंचाई व पीने योग्य पानी नम भूमि से ही प्राप्त करते हैं।
3. नम भूमि प्रवासी पक्षियो के लिए स्टेपिंग स्टोन का काम करते हैं बहुत से पक्षी अपने प्रजनन के लिए नम भूमि का चुनाव करते हैं।
4. नम भूमि तंत्र जल चक्र द्वारा जल को शुद्ध करता है प्रदूषण अवयवों को निकालता है तथा पोषक तत्वों के पुनः चक्रण को बनाए रखता है इसलिए नम भूमि को किडनीज आफ दि लैंडस्केप भी कहते हैं।
5. नम भूमि को नर्सरी ऑफ लाइट भी कहा जाता है क्योंकि यह विभिन्न प्रकार के जलीयऔर थलीय जीवों व वनस्पतियों का निवास स्थान होते हैं।
उत्तर प्रदेश के नम भूमि क्षेत्र
उत्तर प्रदेश में कुल 328690 हेक्टेयर क्षेत्र नम भूमि के अंतर्गत आता है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख नम भूमि क्षेत्र:-
1. समसपुर नमभूमि — रायबरेली
2.लाख बहोसी नमभूमि - कन्नौज
3.नवाबगंज नमभूमि - उन्नाव
4.बघेल नमभूमि -श्रावस्ती
5.सांडी झील- हरदोई
6.समान झील- मैनपुरी
7.शेखा झील -अलीगढ़
8.नगरिया झील- लखीमपुर खीरी
9.पटना झील- इटावा
10.चन्देताल झील -बस्ती
नमभूमि क्षरण :- मुख्य कारण
1. कृषि और सिंचाई के लिए नमभूमि व नमभूमि उत्पादों का अति विदोहन।
2. प्रदूषण व जल परिवर्तन।
3. भूजल स्तर का कम होना ।
4.अव्यवस्थित रूप से जलमग्न क्षेत्रों का इस्तेमाल होना।
5.नम भूमि में अवांछनीय व खरपतवार का एकत्रित होना।
6. आवासीय क्षेत्रों के बढ़ने के कारण नम भूमि को मिट्टी डालकर काटने से जलागम क्षेत्र का संकुचित होना।
यह सभी नमभूमि परिस्थिति तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं तथा इसकी जैवविविधता को खत्म करके हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं।
नम भूमि संरक्षण हेतु उपाय व जनसामान्य से अपेक्षाएं:-
1. नम भूमि का इस्तेमाल व्यवस्थित तथा सुचारु रुप से किया जाना चाहिए जिससे कि उसकी जीव और वनस्पति पर प्रतिकूल असर ना हो।
2.लैंडफिल जैसे क्रियाकलापों को जन सामान्य की मदद से रोका जाना चाहिए।
3.जनसामान्य को पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ानी होगी जिससे कि जब भी कोई नमभूमि व नमभूमि जीवो को हानि पहुंचाए तो जनसामान्य ऐसा करने वाले अवांछित तत्वों को पकड़वाने व दंडित करने में सहयोग करें।
जीवन का आइना
एक शहर मे एक कॉलोनी थी। उस कॉलोनी में कई फ्लैट बने हुए थे और कुछ अमीर लोगों के बंगले भी थे। उसी में एक छोटे से फ्लैट में एक गरीब सा परिवार रहता था। ठीक उसी गरीब परिवार के फ्लैट के सामने एक अमीर परिवार का बड़ा आलीशान सा बंगला था।
बडी - बडी गाड़ियां थीं, नौकर चाकर थे। गरीब परिवार में एक छोटा बच्चा था उसके पापा रोज उसे स्कूटर पर स्कूल छोड़ने जाते थे। वो बच्चा जब उस बंगले की तरफ देखता तो सोचता काश हमारा भी ऐसा ही घर होता। उस अमीर परिवार में भी एक बच्चा था, जब वो बच्चा बड़ी सी कार में स्कूल जाता और उसका ड्राइवर उसको स्कूल छोड़ने जाता तो वो गरीब बच्चा सोचता काश हम भी अमीर होते।
जब वो गरीब बच्चा उस अमीर बच्चे को देखता तो सोचता यार मेरी किस्मत कितनी खराब है,, उस लड़के की किस्मत कितनी अच्छी है
अब कहानी में थोड़ा सा रोमांचक मोड़ आता है, रोजाना शाम को कॉलोनी के सभी घरों के बच्चे इकट्ठे होकर आपस में खेल खेलते हैं, कभी क्रिकेट खेलते हैं तो कभी पकड़म पकड़ाई। पूरी शाम कॉलोनी के बच्चे खूब मजे करते हैं।
लेकिन उस अमीर घर के बच्चे को कहीं भी जाना allow नहीं है। सबसे पहले तो सिक्योरिटी का डर, आखिर अमीर घर का बच्चा है कोई अपहरण कर सकता है। दूसरा अमीर लोगों का एटीट्यूट होता है कि इन सब लोगों से हम अमीर हैं तो हम इनके साथ नहीं रहेंगे। इसलिए उस बच्चे के घर से बाहर जाने पर पाबन्दी थी।
अब वो बच्चा रोजाना शाम को अपने बंगले की छत पर खड़ा होकर उन कॉलोनी के सभी बच्चों को मस्ती करते देखता तो उसकी आखों में आंसू आ जाते। वो भी आजादी चाहता था, वो भी उन बच्चों के साथ खेलना चाहता था।
उस बच्चे के घर में हजारों खिलौने थे लेकिन उसके साथ खेलने वाला कोई नहीं था। पिताजी बिजनिस में बीजी रहते थे और मम्मी भी पार्टी और अपनी सहेलियों में बीजी रहती थी। अब बड़े से बंगले और कई नौकर चाकर होने पर भी वो लड़का खुद को अकेला और बदनसीब महसूस करता था।
वो बच्चा सोचता कि मेरी किस्मत कितनी खराब है कि मैं बच्चों के साथ खेल नहीं सकता,, काश मैं गरीब ही होता, कम से कम कहीं भी घूमने की आजादी तो होती, बच्चों और दोस्तों के साथ मस्ती तो करता।
अब आप ही बताइये कौन से बच्चे की किस्मत अच्छी है और कौन से बच्चे की खराब??…….
दोस्तों दरअसल किस्मत दोनों ही बच्चों की अच्छी है और दोनों की ही खराब है।
सब नजरिये का खेल है। आपको सिर्फ यही समझने की जरुरत है। जो चीज़ हमारे पास नहीं होती अगर हम उसके बारे में सोचें तो हमें अपनी किस्मत बुरी दिखाई देगी और वहीँ अगर हमारे पास जो है उसके बारे में सोचें तो किस्मत अच्छी दिखाई देने लगेगी।
दूसरों से आगे निकलने की होड़ में हम खुद अपनी किस्मत को बुरा मानते चले आते हैं जबकि आप जिस व्यक्ति से आगे निकलना चाहते हैं वो खुद किसी और वजह से अपनी किस्मत को बुरा मान रहा होता है।
एक छोटी चिड़िया तालाब के ऊपर से उड़ रही थी। उसने देखा कि मछली तालाब में तैर रही है बस तभी उसे लगा ये मछली तैर सकती है लेकिन मैं नहीं तैर सकती,, उफ्फ मेरी किस्मत ही खराब है।
बस यही हो रहा है आज कल…आपकी किस्मत आपके नजरिये पर निर्भर करती है। जो चीजें आपके पास नहीं हैं अगर आप हमेशा उनके बारे में सोचेंगे तो जिंदगी भर बदकिस्मत ही बने रहेंगे।
अगर आप हमेशा अपनी बीवी की बुराइयों पर ध्यान देंगे तो पक्का आप यही सोचेंगे मेरी किस्मत ही खराब है जो ऐसी बीवी मिली लेकिन अगर आप हमेशा अपनी बीवी की अच्छाइयों पर ध्यान देंगे तो आपको लगने लगेगा मेरी किस्मत कितनी अच्छी है। ये सिर्फ कहने की बात है, आजमा के देखिये फिर आप खुद जान जायेंगे।
आपकी किस्मत आपके हाथ में है। हर परिस्थिति के दो पहलू होते हैं – सकारात्मक और नकारात्मक,, अगर आप सकारात्मक नजरिये से देखेंगे तो किस्मत अच्छी दिखाई देगी और नकारात्मक नजरिये से देखेंगे तो किस्मत बुरी ही दिखाई देगी।
- आशुतोष सिंह
⭕हिन्दी और अंग्रेजी मे फर्क⭕
अ- से - अनार.........ज्ञ- से - ज्ञानी
a- से - apple.........z- से - zebra
दोनों भाषा की शुरुआत फल से होती है।
अंत मे हिन्दी आपको ज्ञानी बनाकर छोड़ती है,
और अंग्रेजी जानवर बनाकर.....
अब आप सोचिये की हमारी राष्ट्र भाषा का कितना महत्व है!