Sunday, 27 August 2017

आखिरी काम

एक बूढ़ा बढ़ई अपने काम के प्रति निष्ठावान और सज्जन व्यक्ति था। उसकी बनाई वस्तु देखने लायक होती थी, वह ठेकेदार के साथ मिलकर ठेके पर वस्तुओं का निर्माण करता उसकी बनी वस्तुएं दिखने में सुंदर, शोभायमान और मजबूत होती। उसकी कलात्मक रुचि वस्तुओं पर झलकती थी उसके जैसा कोई दूसरा कामगार नहीं था। एक से बढ़कर एक नई कलात्मक रूप रेखा से परिपूर्ण वस्तुओं का निर्माण करता था। काम करते करते वह वृद्ध हो चला था। वह बीमार रहता था और उसे घर की चिंता लगी रहती थी। वह एक दिन अपने ठेकेदार से घर जाने की बात कही  तो  ठेकेदार ने उसे पैसे देकर एक सुसज्जित घर बनाने को कहा उसने कहा कि वह काम पूरा करके तुम जा सकते हो, बढ़ाई घर जाने को जानकर अपने काम को इतनी जल्दी और हडबडी में पूरा करने लगा कि उसकी यह रचना उसकी जिंदगी की सबसे बेकार कलात्मक क्रिया थी जैसे तैसे उसने काम को पूरा किया और काम पूरा करने के बाद वहां ठेकेदार के पास गया तो ठेकेदार ने उसे यह  नया घर रहने के लिए तोहफे में दिया। बढ़ाई  सोच कर परेशान था कि मैंने आज तक सभी के लिए कितने अच्छे सुंदर और शोभायमान कलाकृतियों का निर्माण किया अपने लिए बनाए गए घर को इतना बदसूरत निर्मित किया व्यक्ति का काम ही उसकी पहचान होती है व्यक्ति को प्रत्येक निष्ठा से करनी चाहिए,  क्योंकि पता नहीं कौन सा काम आखरी काम हो।

-आशुतोष सिंह

Saturday, 29 July 2017

नम भूमि : "संरक्षण एवं महत्व"

नम भूमि
नम भूमि एक विशिष्ट प्रकार का पारिस्थितिकी तंत्र है जहां का स्तर सामान्य जमीन के बराबर या जमीन उसने पानी से ढकी हुई होती है।
* झील, तालाब, जलाशय, पोखर, दलदली क्षेत्र  इत्यादि भी नम भूमि के अंतर्गत आते हैं यहां तक की नदियों को भी नम भूमि कहा जाता है।
* नम भूमि अत्यंत उत्पादन जलीय परिस्थितिकी तंत्र है तथा समस्त प्रकार की जैव विविधता को बनाए रखता है।

नम भूमि का महत्व
1. नम भूमि को बायोलॉजिकल सुपर मार्केट कहा जाता है क्योंकि यह विस्तृत भोज्य जाल उत्पन्न करते हैं तथा जैव विविधता को समृद्ध बनाए रखते हैं।
2. नम भूमि प्रत्यक्ष रुप से लोगों की जीवन का महत्वपूर्ण अंग है जो लोग नम भूमि क्षेत्र के आस पास रहते हैं वह सिंचाई व पीने योग्य पानी नम भूमि से ही प्राप्त करते हैं।
3. नम भूमि प्रवासी पक्षियो के लिए स्टेपिंग स्टोन का काम करते हैं बहुत से पक्षी अपने प्रजनन के लिए नम भूमि का चुनाव करते हैं।
4. नम भूमि तंत्र जल चक्र द्वारा जल को शुद्ध करता है प्रदूषण अवयवों को निकालता है तथा पोषक तत्वों के पुनः चक्रण को बनाए रखता है इसलिए  नम भूमि को किडनीज आफ दि लैंडस्केप भी कहते हैं।
5. नम भूमि को नर्सरी ऑफ लाइट भी कहा जाता है क्योंकि यह विभिन्न प्रकार के जलीयऔर थलीय जीवों व वनस्पतियों का निवास स्थान होते हैं।

उत्तर प्रदेश के नम भूमि क्षेत्र

उत्तर प्रदेश में कुल 328690 हेक्टेयर क्षेत्र नम भूमि के अंतर्गत आता है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख नम भूमि क्षेत्र:-
1. समसपुर नमभूमि — रायबरेली
2.लाख बहोसी नमभूमि - कन्नौज
3.नवाबगंज नमभूमि - उन्नाव
4.बघेल नमभूमि -श्रावस्ती
5.सांडी झील- हरदोई
6.समान झील- मैनपुरी
7.शेखा झील -अलीगढ़
8.नगरिया झील- लखीमपुर खीरी
9.पटना झील- इटावा
10.चन्देताल झील -बस्ती

नमभूमि क्षरण :- मुख्य कारण
1. कृषि और सिंचाई के लिए नमभूमि व नमभूमि उत्पादों का अति विदोहन।
2. प्रदूषण व जल परिवर्तन।
3. भूजल स्तर का कम होना ।
4.अव्यवस्थित रूप से जलमग्न क्षेत्रों का इस्तेमाल होना।
5.नम भूमि में अवांछनीय व खरपतवार का एकत्रित होना।
6. आवासीय क्षेत्रों के बढ़ने के कारण नम भूमि को मिट्टी डालकर काटने से जलागम क्षेत्र का संकुचित होना।
यह सभी नमभूमि परिस्थिति तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं तथा इसकी जैवविविधता को खत्म करके हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं।

नम भूमि संरक्षण हेतु उपाय जनसामान्य से अपेक्षाएं:-
1. नम भूमि का इस्तेमाल व्यवस्थित तथा सुचारु रुप से किया जाना चाहिए जिससे कि उसकी जीव और वनस्पति पर प्रतिकूल असर ना हो।
2.लैंडफिल जैसे क्रियाकलापों को जन सामान्य की मदद से रोका जाना चाहिए।
3.जनसामान्य को पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ानी होगी जिससे कि जब भी कोई नमभूमि व नमभूमि जीवो को हानि पहुंचाए तो जनसामान्य ऐसा करने वाले अवांछित तत्वों को पकड़वाने व दंडित करने में सहयोग करें।

Thursday, 22 June 2017

जीवन का आइना

                  जीवन का आइना

एक शहर मे एक कॉलोनी थी। उस कॉलोनी में कई फ्लैट बने हुए थे और कुछ अमीर लोगों के बंगले भी थे। उसी में एक छोटे से फ्लैट में एक गरीब सा परिवार रहता था। ठीक उसी गरीब परिवार के फ्लैट के सामने एक अमीर परिवार का बड़ा आलीशान सा बंगला था।

बडी - बडी  गाड़ियां थीं, नौकर चाकर थे। गरीब परिवार में एक छोटा बच्चा था उसके पापा रोज उसे स्कूटर पर स्कूल छोड़ने जाते थे। वो बच्चा जब उस बंगले की तरफ देखता तो सोचता काश हमारा भी ऐसा ही घर होता। उस अमीर परिवार में भी एक बच्चा था, जब वो बच्चा बड़ी सी कार में स्कूल जाता और उसका ड्राइवर उसको स्कूल छोड़ने जाता तो वो गरीब बच्चा सोचता काश हम भी अमीर होते।

जब वो गरीब बच्चा उस अमीर बच्चे को देखता तो सोचता यार मेरी किस्मत कितनी खराब है,, उस लड़के की किस्मत कितनी अच्छी है

अब कहानी में थोड़ा सा रोमांचक मोड़ आता है, रोजाना शाम को कॉलोनी के सभी घरों के बच्चे इकट्ठे होकर आपस में खेल खेलते हैं, कभी क्रिकेट खेलते हैं तो कभी पकड़म पकड़ाई। पूरी शाम कॉलोनी के बच्चे खूब मजे करते हैं।

लेकिन उस अमीर घर के बच्चे को कहीं भी जाना allow नहीं है। सबसे पहले तो सिक्योरिटी का डर, आखिर अमीर घर का बच्चा है कोई अपहरण कर सकता है। दूसरा अमीर लोगों का एटीट्यूट होता है कि इन सब लोगों से हम अमीर हैं तो हम इनके साथ नहीं रहेंगे। इसलिए उस बच्चे के घर से बाहर जाने पर पाबन्दी थी।

अब वो बच्चा रोजाना शाम को अपने बंगले की छत पर खड़ा होकर उन कॉलोनी के सभी बच्चों को मस्ती करते देखता तो उसकी आखों में आंसू आ जाते। वो भी आजादी चाहता था, वो भी उन बच्चों के साथ खेलना चाहता था।

उस बच्चे के घर में हजारों खिलौने थे लेकिन उसके साथ खेलने वाला कोई नहीं था। पिताजी बिजनिस में बीजी रहते थे और मम्मी भी पार्टी और अपनी सहेलियों में बीजी रहती थी। अब बड़े से बंगले और कई नौकर चाकर होने पर भी वो लड़का खुद को अकेला और बदनसीब महसूस करता था।

वो बच्चा सोचता कि मेरी किस्मत कितनी खराब है कि मैं बच्चों के साथ खेल नहीं सकता,, काश मैं गरीब ही होता, कम से कम कहीं भी घूमने की आजादी तो होती, बच्चों और दोस्तों के साथ मस्ती तो करता।

अब आप ही बताइये कौन से बच्चे की किस्मत अच्छी है और कौन से बच्चे की खराब??…….

दोस्तों दरअसल किस्मत दोनों ही बच्चों की अच्छी है और दोनों की ही खराब है।

सब नजरिये का खेल है। आपको सिर्फ यही समझने की जरुरत है। जो चीज़ हमारे पास नहीं होती अगर हम उसके बारे में सोचें तो हमें अपनी किस्मत बुरी दिखाई देगी और वहीँ अगर हमारे पास जो है उसके बारे में सोचें तो किस्मत अच्छी दिखाई देने लगेगी।

दूसरों से आगे निकलने की होड़ में हम खुद अपनी किस्मत को बुरा मानते चले आते हैं जबकि आप जिस व्यक्ति से आगे निकलना चाहते हैं वो खुद किसी और वजह से अपनी किस्मत को बुरा मान रहा होता है।

एक छोटी चिड़िया तालाब के ऊपर से उड़ रही थी। उसने देखा कि मछली तालाब में तैर रही है बस तभी उसे लगा ये मछली तैर सकती है लेकिन मैं नहीं तैर सकती,, उफ्फ मेरी किस्मत ही खराब है।

बस यही हो रहा है आज कल…आपकी किस्मत आपके नजरिये पर निर्भर करती है। जो चीजें आपके पास नहीं हैं अगर आप हमेशा उनके बारे में सोचेंगे तो जिंदगी भर बदकिस्मत ही बने रहेंगे।

अगर आप हमेशा अपनी बीवी की बुराइयों पर ध्यान देंगे तो पक्का आप यही सोचेंगे मेरी किस्मत ही खराब है जो ऐसी बीवी मिली लेकिन अगर आप हमेशा अपनी बीवी की अच्छाइयों पर ध्यान देंगे तो आपको लगने लगेगा मेरी किस्मत कितनी अच्छी है। ये सिर्फ कहने की बात है, आजमा के देखिये फिर आप खुद जान जायेंगे।

आपकी किस्मत आपके हाथ में है। हर परिस्थिति के दो पहलू होते हैं – सकारात्मक और नकारात्मक,, अगर आप सकारात्मक नजरिये से देखेंगे तो किस्मत अच्छी दिखाई देगी और नकारात्मक नजरिये से देखेंगे तो किस्मत बुरी ही दिखाई देगी।
 

                 - आशुतोष सिंह

Friday, 25 November 2016

पर्यटन (tourism)

नोट रखते हो हज़ारों में
कुछ दिन तो गुज़ारो क़तारों में।

                                         बैंक पर्यटन स्थल

Sunday, 2 October 2016

सत्य और अहिंसा के मार्गदर्शक बापू

::::सत्य और अहिंसा के प्रयाय गाँधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात राज्य के पोरबंदर रियासत के दीवान करमचंद के घर हुआ , ये करमचंद की चौथी पत्नी पुतलीबाई की अंतिम संतान थे ।
इनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था । ये अपने बाल्यकाल से सरल और स्वभाविक बालक थे । ये पढ़ने तथा खेलने कूदने मे भी सामान्य थे ।इनकी शादी बाल्यावस्था मे कस्तूरबा गाँधी से हुई , बा स्वभाव से धार्मिक स्त्री थी !इनका अधिकतम समय पूजा पाठ मे बीतता था । गाँधी  वैष्णव धर्म के अनुयायी थे ,जिसमे मांसाहार और मदिरा का वर्जन था ।गाँधी ने जैसे तैसे बम्बई  महाविद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की । और भावनगर स्थित सामलदास कालेज मे दाखिला लिया ।
पारिवारिक परम्परा को निभाने के लिये बरिस्टर करने के लिये इंग्लैण्ड गये और 1888मे वहाँ के चार कानून महाविद्यालय मे से एक इनर टेम्पल मे दाखिला लिया ।
वहाँ उन्होने भगवतगीता को सर एडविन आर्नल्डो के अंग्रेजी अनुवाद मे पढ़ा । परिचित शाकाहारी अंग्रेजों मे एड्वर्ड कारपेन्टर जैसे समाजवादी और मानवतावादी थे जो "ब्रिटिश के थोरो " कहलाते थे । जॉर्ज बर्नाड शा जैसे फबीयान , एनी बेसेंट सरीखे धर्मशास्त्री शामिल थे।
"आप का कोई कार्य महत्वहीन हो सकता है लेकिन महत्वपूर्ण यह है की आप कोई कार्य करे ।"- गाँधी
1891 मे  लंदन से  वापस आये उनकी अनुपस्थिति मे माता का देहांत हो गया था ।
वे अपनी पहली ही बहस मे न्यायलय मे नाकाम रहे , न्यायलय ने उन्हे शिक्षक कार्य के लिये भी अस्वीकृत कार दिया । जिसके बाद ये नडाल स्थित कम्पनी मे एक साल  का अनुबंध स्वीकार कर दक्षिण अफ्रीका गये । डरबन न्यायलय मे यूरोपीय मजिस्ट्रेट ने उन्हे पगडी उतारने के लिये कहा । कुछ दिनो बाद प्रिटोरिया जाते समय इन्हे रेल से बाहर फेंक दिया गया जिससे इन्होने ठण्डी रात ठिठुर कर  स्टेशन पर बितायी ।
1906 मे टानसवाल के खिलाफ गाँधी जी के नेतृत्व मे विरोध जनसभा का आयोजन किय गया । इस अध्यादेश के उलंघन और इसके परिणाम स्वरूप दण्ड  भुगतने की शपथ ली । इस प्रकार सत्याग्रह का जन्म हुआ और इन्होने अफ्रीका मे  टालेस्टाय ,फीनीस्क आश्रम की स्थापना सत्याग्रह के काम को आगे  बढ़ाने के लिये की । और सत्याग्रह 7 वर्षों तक चला ।फिर  ये  1914 जुलाई मे अफ्रीका से विदा लेने  पर एक मित्र स्मट्स ने लिखा  की "संत ने हमारी भूमि से विदा ले ली है , आशा है सदा के लिये । ऐसे व्यक्ति का विरोधी होना मेरी नियत थी । जिनके लिये तब भी मेरे मन मे बहुत  सम्मान  था । बापू अपने अनेक जेल यात्रा  के दौरान इन्होंने स्मट्स के लिये एक जोडी चप्पल तैयार की ।
गाँधी की धार्मिक खोज माता बा और घर के प्रभाव से सुरी हुई और आपने निजी अध्यन से इस निष्कर्ष पर पहुचे की सभी धर्म सत्य हैं फिर भी कोई धर्म पूर्ण नही हैं । क्योंकि कभी कभी इनकी व्याख्या स्तरहीन बुद्धि  संकीर्ण ह्रदय से की गयी हैं ।
भारत मे इन्होंने चम्पारण आन्दोलन से शुरुआत की और सत्याग्रह के लिये इन्होने साबरमती के तट पर सत्याग्रह या साबरमती  आश्रम को स्थापित किया और आन्दोलनों के मार्गदर्शक बने रहे ।
" राम शब्द के उच्चारण से लाखो हिन्दुओं पर फौरन असर होगा और god शब्द समझने से भी उन पर कोई असर नही पड़ेगा । चिरकालीन शब्दो के प्रयोग और उनके उपयोग के साथ संयोजित पवित्रता से शब्दो को शक्ति प्राप्त होती हैं "-गाँधी
" भारत कि सभ्यता की रक्षा के लिये तुलसीदास का चेतनमय  रामचरितमानस के अभाव मे किसानों का जीवन जड़त्व और शुष्क बन जाता है , पता नही क्या कैसे हुआ परंतु यह निर्वाद है कि तुलसीदास कि भाषा मे जो प्राणपाद शक्ति है वह दूसरे भाषा मे नही पायी जाती । श्रीरामचरितमानस विचार -रत्नों का भंडार हैं ।-महात्मा गाँधी  "
फरवरी 1922मे असहयोग आन्दोलन जोर पकड़ता दिखा लेकिन चौरा चौरी काण्ड की वजह से गाँधी जी चिन्तित  थे जिसके कारण सविनय अवज्ञा  आन्दोलन स्थगित करना पड़ा ,10 मार्च 1922 को गाँधी को जेल मे  डाल दिया गया । उनकी अनुपस्थिति मे काँग्रेस दो भागो मे विभाजित  हो गयी ।
द्वितीय गोल मेज सम्मेलन मे गाँधी जी ने कँग्रेस्स का प्रतिनिधि किया और यह सम्मेलन असफल रहा । यही पर वेस्टर्न चर्चिल ने गाँधी को अर्द्ध नंगा फकीर कहा ।
1942 मे भारत छोडो आन्दोलन मे गाँधी जी  ने " करो या मरो  " नारा दिया, हर व्यक्ति को खुली छूट हैं कि वह अहिंसा आचरण को ध्यान मे रखते हुए पूरी जोर लगाये। हड़ताल और डुशरे अहिंसक प्रयोगों से गतिरोध पैदा कर दे । सत्याग्रहियों को मरने लिये , न कि जीवित  रहने के लिये , घर से निकलना होगा उन्हे मौत कि तलाश मे घूमना चाहिए मौत का सामना करना चाहिये ,जब लोग मरने के लिये घर से बाहर निकलेंगे तभी कौम बचेगी , करेंगे या मरेंगे । ----गाँधी
30 जनवरी 1948 को हिंदूकट्टरपंथी गोडसे ने गोली मारकर बिरला भवन मे हत्या  कर दी ।
" हिन्दी लिपि और भाषा जानना हर भारतीय का कर्तव्य हैं ,उस भाषा का स्वरूप  जानने के लिये रामायण जैसी पुस्तक शायद ही होगी ।"-महात्मा गाँधी
"अहिंसा का पुजारी ,
सत्य की राह दिखाने वाला ,
ईमान का पाठ पढ़ा गया हमे ,
वो बापू लाठी वाला "
सामान्य सी कद और काठी ,
प्रबल थी सिद्धान्तों की लाठी.

Friday, 23 September 2016

हिन्दी हमारी मातृ भाषा

⭕हिन्दी और अंग्रेजी मे फर्क⭕

अ- से - अनार.........ज्ञ- से - ज्ञानी
a- से - apple.........z- से - zebra

दोनों भाषा की शुरुआत फल से होती है।
अंत मे हिन्दी आपको ज्ञानी बनाकर छोड़ती है,
और अंग्रेजी जानवर बनाकर.....

अब आप सोचिये की हमारी राष्ट्र भाषा का कितना महत्व है!